बैंकों में हड़ताल ताले लटके ,करोड़ों का लेनदेन होगा प्रभावित

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

बैंकों में हड़ताल ताले लटके
करोड़ों का लेनदेन होगा प्रभावित

ग्वालियर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज शुक्रवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। इसके चलते बैंको में ताले लटके हुए हैं। जिससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है।
काफी समय से लम्बित अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी आज हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि सरकार लगातार उन्हें आश्वासन देती आ रही है लेकिन मांगों पर गंभीरता से निर्णय नहीं ले रही। जिससे मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करना पड़ रही है। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने महाराजबाड़ा स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर प्रदर्शन भी किया।
उपभोक्ता हो रहे परेशान
बैंकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। क्यों कि आज हड़ताल के बाद 26 दिसम्बर से पहले मात्र एक दिन सोमवार 24 दिसम्बर को बैंक खुलेंगे। वहीं इस बीच 22 को चौथा शनिवार और 23 को रविवार का अवकाश और फिर 25 को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंकों पर ताले लटके रहेंगे। इसलिए कोई कामकाज नहीं हो सकेगा।
एटीएम भी तोड़ सकते हैं दम
हड़ताल के साथ ही लगातार अवकाश के कारण एटीएम पर अधिक बोझ पड़ेगा। इसके चलते इनमें भी कैश खत्म होने की संभावना है जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 



सोशल मीडिया