जयारोग्य अस्पताल में काम पर लौटे कर्मचारी, सफाई शुरू

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

 

जयारोग्य अस्पताल में
काम पर लौटे कर्मचारी, सफाई शुरू

ग्वालियर। सोमवार से हड़ताल पर चल रहे जयारोग्य के सफाई कर्मचारी गुरुवार दोपहर से काम पर वापस आ गए। इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई शुरू हो गई है। 
उल्लेखनीय है कि वेतन नहीं मिलने से नाराज जयारोग्य के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिन से हड़ताल पर थे जिससे यहां कचरा और गंदगी के ढेर लग गए थे। लेकिन गुरुवार को कर्मचारी अधीक्षक डॉ.अशोक मिश्रा के पास  पहुंचे और एक बार फिर उन्हें अपनी परेशानी बताई। इस पर अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में नियमानुसार जो भी हो सकेगा वह करेंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने दोपहर लगभग तीन बजे अपनी हड़ताल  समाप्त कर दी।
सुबह हुई नियमित सफाई
हड़ताल से वापस लौटे कर्मचारियों ने कल दोपहर के बाद आज शुक्रवार सुबह से नियमित सफाई शुरू कर दी। इसके साथ ही सबसे पहले उन स्थानों की सफाई की गई जहां कि पिछले चार दिन से गंदगी और कचरा जमा हो रहा था। वहीं वार्डों में आज सुबह धुलाई और पोंछा भी लगाया गया। जिससे मरीजों के साथ ही डॉक्टरों ने भी कुछ राहत महसूस की है। 



सोशल मीडिया