नए साल में कुंवारों की बल्ले-बल्ले ,111 दिन बजेगी शहनाई
फरवरी में सबसे अधिक 23 दिन होंगे विवाह
ग्वालियर। नया साल कुंवारों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस साल विवाह करने के इच्छुक लोगों के लिए मुहूर्त नहीं होने की समस्या आड़े नहीं आएगी क्योंकि नए साल में शादी के कुल 111 मुहूर्त हैं। इस बार वर्ष 2017 और 18 के मुकाबले दोगुने विवाह के मुहूर्त हैं। साथ ही पांच ग्रहण भी होंगे। हालांकि इसमें से एक सूर्य और एक चंद्र ग्रहण ही भारत में नजर आएगा।
ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस साल कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इसका जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 2017 में जहां विवाह के लिए सिर्फ 54 मुहूर्त थे, वहीं 2018 में यह संख्या 59 थी। इस बार यह बढ़कर 111 हो गई है। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले मंगलकारी नक्षत्रों के राजा पुष्य का गुरु और रवि के साथ संयोग पिछली बार से अधिक संख्या में बनेगा। पांच दिन रवि और तीन दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग है। हालांकि 2018 में सिर्फ तीन दिन रवि और दो दिन गुरु पुष्य का संयोग बना था। ज्योतिषियों की मानें तो रवि-गुरु के साथ पुष्य नक्षत्र का जब संयोग होता है तो इस दौरान किए गए कार्य उत्तम फल प्रदान करते हैं। इस दिन की गई खरीदारी स्थायी फल प्रदान करती है।
ये हैं शुभ विवाह मुहूर्त
जनवरी: 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 सहित कुल 12 दिन शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी:1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 सहित 23 दिन।
मार्च : 2, 3, 7, 9, 12, 13, 14 सहित सात दिन।
अप्रैल : 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 सहित 12 दिन।
मई: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 28, 29, 30 सहित 21 दिन।
जून: 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 24, 25, 26 सहित 15 दिन।
जुलाई: 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 सहित सात दिन।
नवंबर : 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 30 सहित नौ दिन।
दिसंबर: 5, 6, 7, 11, 12 सहित पांच दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
पांच सूर्य और दो चन्द्रग्रहण
साल का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी को सुबह 5.04 बजे से 9.18 बजे तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का दूसरा पूर्ण सूर्यग्रहण 3 जुलाई को होगा भारतीय समय के अनुसार रात 11.31 से रात 2.15 बजे तक रहेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। तीसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को सुबह 8.17 बजे लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। यह भारत में नजर आएगा। वहीं साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को सुबह 9.03 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। दूसरा चंद्रग्रहण 16 जुलाई को होगा जो रात 1.31 से सुबह 4.29 बजे तक होगा। यह भारत के साथ एशिया के अन्य देशों में भी दिखाई देगा।
नए साल में कुंवारों की बल्ले-बल्ले ,111 दिन बजेगी शहनाई
स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म, Dec 23 2018
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











