हर्षोल्लास से मनाया जाएगा यीशु का जन्मदिन, गिरजाघरों में होगी रौनक

स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म,   
img

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा यीशु का जन्मदिन
 गिरजाघरों में होगी रौनक

ग्वालियर। पूरे देश के साथ शहर में भी कल मंगलवार को प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। गिरजाघरों में प्रार्थना के साथ ही मध्य रात्रि में होगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 क्रिश्चियन समाज के लोग सोमवार की रात प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाने और प्रार्थना करने गिरजाघरों में एकत्रित होंगे। इस मौके पर गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं इस समुदार के लोग अपने-अपने घरों को भी सजाने-संवारने में जुटे हैं।
अलग-अलग सांता क्लॉज
बाजार में विभिन्न प्रकार व आकार में सांता क्लॉज मिल रहे हैं। रविवार को सांता स्टीकर, सांता क्लॉज मुखौटा, हैंगिंग सांता, विंड चाइम में सांता क्लॉज, सीढ़ी पर लटके सांता और सांता ट्वायज से लेकर खड़े और बैठे सांता क्लॉज की भी खूब डिमांड रही। इसका हर रूप बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा।
चारों ओर सुनहरा रंग
क्रिसमस के लिए सांता का रंग लाल और सफेद है। क्रिसमस ट्री के लिए हरा, लेकिन देवदूतों के लिए सुनहरे और चांदी के रंगों की बहार है। क्रिसमस ट्री पर सजाने वाले अधिकतर आइटम और नन्हें उपहार, लट्टू, जिंगल बेल्स, क्राउन आदि सभी में सुनहरे रंग की चमक दिखाई दे रही है। चांदी सा चमकदार सफेद दूधिया रंग के आइटम भी दुकानों पर चमक रहे हैं, जो क्रिसमस ट्री को और आकर्षक बनाएंगे।
 दुकानों पर रही भीड़
ईसाई समुदाय का सालभर में यह बड़ा त्योहार है। इसलिए लोग इस मौके पर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार भी देते हैं। इसे लेकर रविवार देर शाम तक उपहारों व सजावटी सामान की खरीदारी होती रही। बाजार में  खरीदारी के लिए दुकानों में भीड़ रही।
स्कूलों में भी दिए गए हैं प्रोजेक्ट
क्रिसमस को लेकर स्कूलों में भी बच्चों को प्रोजेक्ट दिए गए हैं। पूर्व दिवस पर सोमवार को कई स्कूलों में क्रिसमस का उत्सव होना है। इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है। वे दिनभर प्रोजेक्ट तैयार करने में लगे रहे। 



सोशल मीडिया