सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल जी का जन्मदिन

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल जी का जन्मदिन 
 भाजपा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर ,सेवा कार्य किए
सभी मंडलों मेें आयोजित हुए कार्यक्रम

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस आज 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह अस्पताल, अनाथालय एवं सेवा बस्तियों में पहुंचकर सेवा कार्य किए। इसके साथ ही विभिन्न मण्डलों में अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनका पुण्य स्मरण किया। 
अटलजी के मार्ग का करें अनुशरण
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को यहां तक पहुंचाया। पार्टी और देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। हम सभी को उनके बताए मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। यह बात कोटेश्वर मंडल द्वारा अटलजी के जन्मदिन पर गेंडेवाली सड़क कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यवक्ता पूर्व सभापाति लालजी जादौन ने कही। कार्यक्रम को शरद गौतम ने भी सम्बोधित किया।
 दुर्गादास मंडल का कार्यक्रम कांचमिल कम्युनिटी हॉल में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा थे। लक्ष्मीबाई मंडल का कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महेश उमरैया तथा राकेश खुरासिया थे। सावरकर मंडल का कार्यक्रम हरीशंकरपुरम कम्युनिटी हॉल आयोजित किया गया इसमें मुख्य वक्ता के रूप में संभागीय सहप्रभारी विवेक जोशी उपस्थित थे। भगतसिंह मंडल का कार्यक्रम मारवाड़ी धर्मशाला, घासमंडी में हुआ इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, राकेश गुप्ता थे। रामकृष्ण मंडल का कार्यक्रम जनकपुरी वाटिका, तेंदुलकर मार्ग पर हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जयसिंह कुशवाह, अशोक बत्रा उपस्थित थे। वहीं दीनदयाल मंडल का कार्यक्रम कुशवाह गार्डन, सिंकदर कंपू में हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा मौजूद थे। हेमू कालानी मंडल का कार्यक्रम मुखर्जी भवन में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महापौर विवेक शेजवलकर तथा विवेकानंद मंडल का कार्यक्रम अटलजी का पैतृक निवास कमलसिंह का बाग आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित थे। 
कंबल और फलों का होगा वितरण
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसान मोर्चा दोपहर 3 बजे कमलाराजा अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करेगा।
 

 



सोशल मीडिया