प्रदूषण मुक्ति संदेश देने लिया था भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार : सुश्री प्रज्ञा भारती

स्लाइडर ,सिटी लाइव,धर्म,   
img

प्रदूषण मुक्ति संदेश देने लिया था भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार : सुश्री प्रज्ञा भारती 
साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती अपने भक्तों को रविवार को देंगी दीक्षा संस्कार 
ग्वालियर। भागवताचार्य साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती ने कहा है कि पुरातन काल में भी भगवान ने भी पर्यावरण की रक्षा के लिये अवतार लेकर पांचों तत्वों (वस्तुओं )जल, वायु, अग्रि, पृथ्वी और आसमान को शुद्ध करने का संकल्प किया और अपने सहयोगियों के साथ प्रदूषणों को मुक्त करवाया और लोगों को इसे शुद्ध करने रखने का संकल्प दिलाया। भागवत प्रेम परिवार समिति पंत नगर  द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के पीछे पार्क में कल रविवार ६ जनवरी को भागवता चार्य सुश्री प्रज्ञा भारती अपने शिष्यों को दीक्षा संस्कार देंगी।  
भागवताचार्य साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती भागवत प्रेम परिवार समिति पंत नगर  द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के पीछे पार्क में चल रही संगीतमयी श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पांचवे दिन की कथा का धार्मिक श्रद्धालुओं को रसपान करा रहीं थीं। उन्होंने कहा कि  वर्तमान में जिस प्रकार से प्रकृति प्रदूषण के संरक्षण के लिये भगवान ने बाल लीलाएं की वह सभी पर्यावरण के भगवान का प्रकृति के प्रति एक संदेश है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जहां बाल लीलाओं में यमुना नदी में कालिया नाग का मंथन (नाथा) किया वह कालिया नाग द्वारा अपने जहर से फैलाए जा रहे प्रदूषण को दूर कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी के साथ भगवान ने त्रणावत दैत्य का अंत कर वायु प्रदूषण से मुक्ति दिलाई। या यह भी कहें कि भगवान ने जल, वायु, अग्रि, पृथ्वी और आसमान प्रदूषण से मुक्त हों ऐसा संदेश सभी को दिया, और पांचों वस्तुओं का शुद्धिकरण भगवान द्वारा किया गया। 
सुश्री प्रज्ञा भारती ने कहा कि भगवान ने अपने लीलाओं में एक माखन चोरी की भी लीला की । भगवान ने माखन चोरी इसलिये की क्योंकि मथुरा के आसपास के गावों से पूरा माखन दूध दही मथुरा जाता था। इसका सेवन कर कंस के दैत्य शक्ति को प्राप्त कर रहे थे। वहीं ग्वाले और बच्चे निर्बल हो रहे थे। इसपर से भगवान ने माखन की चोरी कर निर्बल ग्वालों और बच्चों में बांट कर उनकी मदद की। वहीं इसमें यह संदेश भी दिया कि लोगों को अपने समाज के निर्बल , निर्धन लोगों की मदद सहयोग करना चाहिये। 
श्रीमद भागवत कथा में आज 
भागवत प्रेम परिवार समिति पंत नगर  द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के पीछे पार्क में चल रही संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा में कल छह जनवरी को कंस वध, उद्वव -गोपी प्रसंग , रूकमणी विवाह की कथा का श्रवण सुश्री प्रज्ञा भारती करायेंगी। 
 
 
 
 


सोशल मीडिया