धूमधाम से मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती
सजने लगे गुरुद्वारे, गुरुवाणी के साथ निकलेगी प्रभात फेरी
ग्वालियर सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पूरे देश के साथ ही शहर में भी हर बार की तरह प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाएगी। एकता, प्रेम, भाईचारा और सेवाभाव के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
भगवान को याद करने, मेहनत से कमाई करने और उसके बाद मिल बांट कर खाने का संदेश दुनियाभर में देने वाले गुरु गोविंद सिंह की जयंती के लिए फूलबाग गुरुद्वारा, किला स्थित दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा, फालका बाजार सहित अन्य गुरुद्वारों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह पर्व समाज के हर व्यक्ति को साथ में रहने, खाने और मेहनत से कमाई करने का संदेश देता है. जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल..। इस जोशीले जयकारे के बीच इस बार गुरु गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर भक्ति संग रोमांच का संगम बनेगा। वहीं एक ओर गुरुवाणी नेकी की अलख जगाएगी, इसकी तैयारी जोरों पर है।
सिख समाज गुरु नानक जयंती व गुरु गोविंद जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाता है। इसमें शहर के सिख समाज परिवार शामिल होते हैं। इस पर्व के लिए फूलबाग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग तैयारी में जुटे हैं। आयोजन दो दिनों का होगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार सजेगा। जिसमें रागी जत्थे सबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेगें। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी ,विशाल नगर कीर्तन सहित कई कार्यक्रम होगें। इनमें अखंड पाठ, बड़ी प्रभातफेरी नगर कीर्तन यात्रा निकलेगी जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी।
धूमधाम से मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती
Jan 12 2019
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











