| नोडल अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभायें - कलेक्टर |
| लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न |
दतिया | लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिले में निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरपीएस जादौन ने नोडल अधिकारी तैनात किए है। इन नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर द्वारा ली गई। जिसमें सीईओ जिला पंचायत भगवान सिंह जाटव, अपर कलेक्टर टीएन सिंह, एडीशनल एसपी मंजीत सिंह चावला, संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी, सुनील शर्मा, एसडीएम दतिया मनोज प्रजापति, सेवढ़ा राकेश परमार सहित विभिन्न कार्यो के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराना चुनौती भरा कार्य है। जिस अधिकारी को जो काम सौंपा है वह पूर्ण जिम्मेदारी से उसे अंजाम दें किसी प्रकार की लापरवाही या चूक कतई वर्दाश्त नहीं की जायेगी। उनहोंने सर्वप्रथम स्वीप अभियान के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि पूरे जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीन के प्रति जागरूकता लाई जाए। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र में भी उतनी ही शिद्द से चलाये जाए जिस प्रकार से शहर में गतिविधियां चलाई जाती है।
कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आदर्श आचरण संहिता का पालन सख्ती से कराये कहीं लिखावट हो तो उसे पुतवाया जाए। कलेक्टर द्वारा शस्त्र संबंधित थानों में जमा कराने, दण्ड़ प्रक्रिया संहिता के अंतगत धारा 144 का सख्ती से पालन कराने तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दण्ड़ प्रक्रिया संहिता धारा 160, 116 तथा 110 की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- इंटर स्टेट बार्डर पर नाके स्थापित किए जाए।
- सिंगल विंडों के माध्यम से सुविधा पोर्टल पर सहायक रिटर्निग अधिकारी राजनैतिक दलों को समस्त अनुमतियां देंगे।
- पुलिस व्यवसथा के तहत् मतदान केन्द्रवार सेक्टर आफीसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक पुलिस बल का प्लान तैयार किया जाए।
- एफएसटी, व्हीएसटी, एसएसटी सभी दलों को 24 घंटे (24x7) पुलिस बल लगया जाए।
- वलनरेविल मैपिंग तथा क्रिटीकल पोलिंग स्टेशनों के चयन के लिए पुलिस तथा मजिस्ट्रेटों द्वारा कार्यवाही की जाए।
- वाहन व्यवस्था एवं रूट चार्ट के लिए आरटीओ निर्देश दिए गए।
- संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी और श्री अनिल पालीवाल को निर्वाचन कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
- मतदान दलों की ट्रेनिंग विधानसभावार कराई जाने संबंधी निर्देश दिए गए।
- सामग्री वितरण के लिए सुद्रण व्यवस्था का प्लान तैयार किया जाए।











