अब बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या का निदान हमारे लिये सबसे अहम-राहुल
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण घोषणा के लिये चुना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में 22 अक्टूबर 2018 को किसान रैली में किसानों की कर्जा माफ की घोषणा की। कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर कर्जामाफी करने की घोषणा की थी। दूसरी घोषणा 29 जनवरी को न्यूनतम आय की घोषणा तथा तीसरी घोषणा छत्तीसगढ़ में ही यूनिर्वसल हेल्थ स्वास्थ्य का अधिकार योजना की घोषणा भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ से ही की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि किसानों, गरीबों, मजदूरों के बाद अब बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या का निदान हमारे लिये सबसे अहम है। इस पर कोई समझौता नहीं होगा।
आज जन-स्वास्थ्य घोषणा की शंखनाद छत्तीसगढ़ की धरती से हुआ। जन स्वास्थ्य अभियान की शुरूआत जिसमें स्वास्थ्य के अधिकार को कानूनी अधिकार बनाना, स्वास्थ्य पर सरकारी व्यय में वृद्धि करना, जन-स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के सभी रूपों को रोकना, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली का संवर्धन, विस्तार और मजबूती, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की अग्रणी भूमिका को सुनिश्चित करना और भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य रक्षा मिशन’ जैसी जनविरोधी योजनाओं को त्यागना शामिल है।
अब बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या का निदान हमारे लिये सबसे अहम-राहुल
नेशनल न्यूज़,स्टेट न्यूज़ , Mar 16 2019
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
नाग पंचमी 25 को - मंदिरों मे दूर से होगी पूजा
Jul 19 2020 -
Photography: The Passion That Drives The Thrill
Sep 29 2020 -
kkk33
Mar 12 2020 -











