नरेन्द्र सिंह के ग्वालियर छोडऩे के बाद
भाजपा से यशोधरा, जयसिंह, माया और विवेक के नाम चर्चा में
ग्वालियर। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कई क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों ही पार्टियां प्रत्याशियों के चयन में कोई भी चूक करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके चलते गहन मंथन के बाद हाईकमान से सलाह-मश्विरा पर ऐसे उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है जो कि हर हालत में सीट निकाल सकें। इस कारण कई वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं तो कई ऐसे लोगों को टिकट काट दिए जा रहे हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा है। वहीं इस बार नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर छोड़कर एक बार फिर से मुरैना चले गए हैं। इसे लेकर भी कई प्रकार की चर्चाएं चल निकली हैं।
जहां तक ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की बात है तो अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने पत्ते नहीं खोले हैं जबकि भाजपा से वर्तमान सांसद और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम मुरैना से फायनल हो जाने के बाद यह तय हो गया है कि वे यहां से उम्मीदवार नहीं होंगे। इसके बाद जो सम्भावित नाम सामने आ रहे हैं उनमें यशोधरा राजे सिंधिया, जयसिंह कुशवाह, माय सिंह और विवेक शेजवलकर शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा ग्वालियर की सीट पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए पूरे प्रयास में है इसके चलते उसे ऐसे प्रत्याशी की तलाश है जो कि हर हालत में सीट निकाल सकें। इसके चलते सबसे प्रबल दावेदारी यशोधरा राजे सिंधिया की मानी जा रही है।
कांग्रेस से उम्मीदवार तय होने का इंतजार
सूत्र बताते हैं कि नरेन्द्र सिंह तोमर को इस बार ग्वालियर में अपनी स्थिति काफी कमजोर दिखाई दे रही थी, खतरे को समझते हुए श्री तोमर ने यहां से पलायन करना ही ठीक समझा। यूं तो इससे पहले वे मुरैना से ही संासद थे लेकिन पिछली बार वहां अपने लिए हवा ठीक नहीं देखकर वे ग्वालियर आ गए थे। कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार किया है और मुरैना को सुरक्षित मानते हुए वहां से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वहां भी उनके लिए राह बहुत कठिन नजर आ रही है। इधर ग्वालियर से श्री तोमर के चले जाने के बाद भाजपा नए प्रत्याशी की तलाश में हैं। जिनमें चार नाम यशोधरा, जयसिंह, विवेक और माया सिंह के नाम लिए जा रहे हैं लेकिन इनमें से एक मात्र यशोधरा ही जीत की गांरटी बन सकती हैं। लेकिन अब तक कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी यहां से घोषित नहीं किया है। इसके चलते भाजपा को फिलहाल यह भी इंतजार है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी तय करें तो उसी के हिसाब से वे अपना उम्मीदवार घोषित करेंगे।
नरेन्द्र सिंह के ग्वालियर छोडऩे के बाद, भाजपा से यशोधरा, जयसिंह, माया और विवेक के नाम चर्चा में
स्लाइडर ,सिटी लाइव, Mar 25 2019
सम्बंधित ख़बरेंं
-
-
रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति
Oct 04 2020 -
पेड न्यूज पर भी रहेगी कड़ी नजर
Oct 04 2020 -
-











