धूमधाम से मनाई रंगपंचमी ,अचलनाथ ने खेली फूलों से होली

स्लाइडर ,सिटी लाइव,   
img

धूमधाम से मनाई  रंगपंचमी
अचलनाथ ने खेली फूलों से होली
ग्वालियर। रंगपंचमी पर्व आज शहर में धूमधाम से मनाई । होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। आज भी होली की तरह ही रंग खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में अचलेश्वर मंदिर से भगवान अचलनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पालकी में सवार होकर निकले अचलनाथ भगवान चक्रधर, गिर्राजजी सहित शहरवासियों के साथ फूलों की होली खेल रहे हैं। 
इस मौके पर शहर में भी कई स्थानों पर लोग एक-दूसरे के शरीर पर रंग व गुलाल डालकर यह पर्व मना रहे हैं। एक तरह से चैत्रमास की कृष्णपक्ष की पंचमी देवी देवताओं को समर्पित मानी जाती है। दरअसल इस दिन यह मान्यता है कि रंगों के गुलाल से वातावरण में ऐसी स्थिति व्याप्त होती है जिससे तमोगुण और रजोगुण का नाश होता है। मध्यप्रदेश में रंग पंचमी खेलने की परंपरा काफी पुरानी है। वर्तमान में इसका सबसे अधिक चलन मालवा में है। ाना होता है।
अचलनाथ की निकली पालकी
रंगपंचमी पर हमेशा की तरह इस बार भी अचलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान अचलनाथ की पालकी निकाली गई। हार-फूलमालाओं से सजी पालकी में अचलनाथ सवार थे। श्रद्धालु पालकी को लेकर चल रहे थे। इसके साथ ही रंग गुलाल उड़ रहा था। रास्ते में सनातन धर्म मंदिर पर अचलनाथ ने भगवान चक्रधर के साथ और ओल्ड हाईकोर्ट रोड के समीप स्थित भगवान गिर्राजजी से फूलों की होली खेली। इसके बाद रंग गुलाल उड़ाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पालकी शोभायात्रा निकली जिसका जगह-जगह स्वागत आरती की गई। यात्रा में ब़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।



सोशल मीडिया